दिल्ली-नोएडा में दो दिन से गर्मी कर रही परेशान, आज से मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट

नई दिल्ली: बीते दो दिनों में राजधानी दिल्ली का तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया है। इस वजह से दो दिन से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। संभावना हैं कि शुक्रवार से गर्मी पर ब्रेक लगेगी और वीकेंड पर कुछ राहत मिलेगी। मार्च के बचे हुए दो दिन इससे अधिक गर्म नहीं होंगे। अप्रैल के शुरुआती दो-तीन दिनों में भी तापमान 36 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।बीते एक दशक में सबसे कम बारिश वाला चौथा मार्चबीते एक दशक में यह मार्च सबसे कम बारिश वाला चौथा मार्च रहा है। इसके बावजूद 24 मार्च तक मौसम सुहावना बना रहा। न सिर्फ अधिक बल्कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहा। इसके बाद तापमान में इजाफा हुआ। मार्च में सामान्य तौर पर 17.4 एमएम बारिश होती है। इस बार महज 4.3 एमएम बारिश हुई। 2022 में मार्च पूरी तरह शुष्क रहा है, वहीं 2021 में भी मार्च में महज 3.6 एमएम बारिश हुई थी। वहीं 2018 में बूंदाबांदी हुई।आगे कैसा रहेगा मौसम?शुक्रवार से अधिकतम तापमान कम होना शुरू होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 37 से 75 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। 30 मार्च को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान दोनों दिन 35 और न्यूनतम तापमान 22 से 20 डिग्री तक रह सकता है।मार्च का अंतिम हफ्ता रहता है गर्मस्काईमेट के अनुसार मार्च का अंतिम हफ्ता आमतौर पर गर्म रहता है। पिछले 10 साल में देखें तो मार्च में महज एक बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं, दो बार 39 डिग्री के ऊपर गया है। 2014, 2020 और 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया। स्काईमेट के अनुसार अभी के आसार के अनुसार अगले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। यह 35 से 39 डिग्री के बीच बना रह सकता है।