तेज रफ्तार वाहन पुल से नीचे गिरा, 8 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल
बोलेरो गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुल के मोड़ पर गाड़ी गिर गई, जिससे 8 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।