बड़ी खबर LIVE: अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू में खाई में गिरी, 10 की मौत, 55 घायल

दिल्ली: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की#WATCH दिल्ली: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/9YUqc9HDf9— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023

अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू में खाई में गिरी, 10 की मौत, 55 घायल अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू में खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 55 लोग घायल हो गए हैं। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। बस में निर्धारित सीमा से अधिक यात्री सवार थे और जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।जम्मू-कश्मीर: राजौरी ज़िला प्रशासन ने थांडी कस्सी के एच.ई.एम. कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कियाजम्मू-कश्मीर: राजौरी ज़िला प्रशासन ने थांडी कस्सी के एच.ई.एम. कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। pic.twitter.com/B1mf6Jnhlx— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023

असम के शिवसागर के बाजार इलाके में एक गोदाम में लगी आगअसम के शिवसागर के बाजार इलाके में आज सुबह भीषण आग एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाने में जुट गए। पुलिस के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थिति अब नियंत्रण में है।उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में पावन स्नान किया #WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/S5buZlYKmz— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023

राजस्थान के झुंझुनूं में ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायलराजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि उदयपुरवाटी इलाके के मनसा माता मंदिर में आयोजित यज्ञ और भंडारे में शामिल होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से यह लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।