नई दिल्ली: देशभर में Weather Alert जारी हो चुका है, और इस बार Southwest Monsoon समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, Kerala में Monsoon 26 या 27 मई को यानी तय समय से लगभग 4 दिन पहले पहुंच सकता है।
महाराष्ट्र, Goa, Gujarat में होगी मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 days में महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात में heavy to very heavy rainfall होने की संभावना है। इसके साथ ही Northeast India जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी रविवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मानसून पूर्व बारिश ने बढ़ाई परेशानी
मानसून के आने से पहले ही कई राज्यों में Pre-Monsoon Rain ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते बुधवार रात को Delhi और Uttar Pradesh के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। कई उड़ानों को Cancel or Divert करना पड़ा।
शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में फिर से Rainfall Alert जारी किया गया है।
किन राज्यों में होगी बारिश? | IMD Rainfall Warning
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि:
- Heavy Rain: मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना
- Scattered Showers: गुजरात के कुछ हिस्सों में
- Widespread Rainfall: पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्य
- Light to Moderate Rain: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक
Temperature : इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39°C, जबकि न्यूनतम तापमान 25-26°C तक रह सकता है।
हीट वेव की चेतावनी: Rajasthan और Punjab में Red Alert जारी
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और गर्म रातों के लिए Red Alert जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यहाँ Heatwave Conditions तेज होंगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी Hot Winds चलने की चेतावनी दी गई है, जहां Yellow Alert लागू किया गया है।