भोपाल: भोपाल आर्मी फायरिंग रेंज सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में 4 क्विंटल का एक डमी बम सिर पर गिरने से एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी और मानवीय चूक के चलते यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार विजय सिंह बैरागढ़ सेवा कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात था और ड्रोन से बम गिराने की ट्रेनिंग ले रहा था। जवान विजय नियमित ट्रेनिंग के लिए फायरिंग रेंज पहुंचे था।
सेना के जवानों को ड्रोन से बम गिराने और बचाव की तकनीक सिखाई जा रही थी। फायरिंग रेंज में उड़ान भर रहे एक ड्रोन में लोहे का डमी बम रखा गया, जिसे एक निर्धारित स्थान पर गिराया जाना था। लेकिन बम जवान विजय सिंह के ऊपर गिर गया।
हादसे के बाद अन्य जवान आनन-फानन में विजय सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान के शव के पोस्टमार्टम के लिए जवान हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं। सुखी सेवनिया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
37 साल के विजय सिंह मूलत: उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग बैरागढ़ स्थित सेना के कार्यालय में थी। गत दिवस वे प्रशिक्षण व रिहर्सल के लिए सूखी सेवनिया स्थित फायरिंग रेंज पहुंचे थे।
शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम सेना अस्पताल में कराया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी चूक के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुआ हैं।