इंदौर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लड़की के साथ खुलेआम यौन क्रीड़ा करने वाला भाजपा नेता अब पुलिस की गिरफ्त में है। मामला उजागर होने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर मामले की पुष्टि की।
मंदसौर जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ रविवार को गिरफ्तार हो गया। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ खुलेआम यौन क्रीड़ा करने उसका वीडियो वायरल हुआ था।
पुलिस ने 23 मई की रात धाकड़ के गांव में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार (MP 14 CC 4782) को जब्त कर लिया है।
मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि घटना 13 मई की रात 8 बजे के करीब की है। एक्सप्रेस-वे के हाई सिक्योरिटी कैमरों में यह घटना कैद हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला की पहचान के लिए जांच जारी है। मनोहर धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले के वार्ड नंबर 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
कांग्रेस ने इस घटना का विरोध किया है। श्यामगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस-वे पर गंगाजल छिड़का। फिलहाल एसडीओपी दिनेश प्रजापति और टीआई आरसी डांगी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि वीडियो बनाने और सार्वजनिक करने के पीछे मकसद क्या था और इसमें और कौन-कौन शामिल था। महिला की पहचान के लिए उसकी तलाश की जा रही है।
भानपुरा थाना इंचार्ज आर सी डांगी ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
भाजपा नेता के दो वीडियो सामने आए थे। 13 मई की रात में एक वीडियो में वह महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा था, जबकि दूसरे में एक्सप्रेस-वे पर उसके साथ संबंध बनाता नजर आया था।