नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो आए दिन सुर्खियों में रहती है। चलती मेट्रो के अंदर किस, बालों को संवारता वीडियो, पोल डांस या महिलाओं में झगड़ा तो अब आम हो गया है। मेट्रो में कुछ भी हो सकता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। हालाँकि, ये घटनाएँ लोगों का मनोरंजन भी करती हैं, लेकिन साथ ही चिंता भी पैदा करती हैं। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला एक जोड़े के साथ तीखी बहस कर रही है। यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि महिला लड़की को धक्का देती है। पहले तो पीले रंग के सूट में खड़ी महिला जोड़े को जाने से रोकती है। जब वे जाने की कोशिश करते हैं, तो महिला आक्रामक हो जाती है और लड़की को धक्का देती है। इसपर यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पूरी घटना क्या है जानिए महिला और लड़का-लड़की के बीच लड़ाई की वजह था पागल शब्द। महिला का कहना है कि जोड़े ने उनसे तू-तड़ाक करके बात की और पागल कहा। हालांकि सामने सीट पर बैठे लड़का-लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे पागल हीं बल्कि आपस में एक दूसरे को पागल कहा था। लेकिन, महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। दरअसल, जो लड़का और लड़की बैठे थे, उनसे महिला ने उठकर दूसरी जगह जाने के लिए कहा। लड़की जाने लगी, लेकिन लड़के ने उसे रोका और कहा कि पागल है क्या? अभी तो बहुत सी सीटें खाली हैं। महिला यह सुनकर गलतफहमी में पड़ गई और सोचा कि लड़के ने उसे पागल कहा है। वह गुस्से में आकर जोड़े से बहस करने लगी और लड़की को धक्का भी दिया।लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन इस वीडियो को अब तक 60,800 से अधिक बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि महिला बिना किसी कारण के चिल्ला रही है। एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये सब तो रोज मेट्रो में होता है इसीलिए हम ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल नहीं करते हैं।’ एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘अब मुझे दिल्ली मेट्रो से डर लगने लगा है।’ एक अन्य कमेंट में लिखा गया है, ‘महिलाएं छोटी-छोटी बातों को भी बड़ा मुद्दा बना लेती हैं।’