Ghosi Byelection में BJP ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, लिस्ट में योगी और राजनाथ का भी नाम

सत्तारूढ़ भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के होने जा रहे उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। यही कारण है कि पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रिजेश पाठक के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, कौशल किशोर और पंकज चौधरी भी इसमें शामिल हैं।  इसे भी पढ़ें: ‘चाहे लोग किसी भी पार्टी को वोट दें, आएगा तो मोदी ही’, BJP सांसद के बयान पर बवालभाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री धर्मपाल सिंह, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, अनिल राजभर, एके शर्मा, असीम अरुण, जेपीएस राठौड़, दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी का भी सूची में नाम है। घोसी सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। दरअसल, दारा सिंह चौहान इस सीट से 2022 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले दिनों वह भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव की स्थिति हुई। यही कारण है की भाजपा यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है।  इसे भी पढ़ें: Mayawati का बड़ा फैसला, 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशानाचौहान ने 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौहान पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गए थे। वहीं, सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थुपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुधाकर को घोसी में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान ने पराजित कर दिया था।