भोपाल (dailyhindinews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आम बजट में नारी शक्ति के लिए विशेष प्रावधान करने पर महिला मंत्रीगण तथा विधायकों ने आभार माना है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर सहित महिला विधायकों ने विधानसभा स्थित कैलाश समिति कक्ष में भेंट की।
महिला मंत्री तथा विधायकों ने बजट में महिलाओं के सर्वांगीण विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए विशेष प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021