इस्लामाबाद: अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई भारत की अंजू ने कहा है कि वह शादी के लिए इस्लाम कबूल नहीं करेंगी। भारत की अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला पहुंची हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू का कहना है कि उन पर शादी के लिए इस्लाम कबूल करने का कोई दबाव नहीं है। उनका कहना है कि वह शादी के लिए धर्म बदलने के हक में नहीं हैं। इससे पहले उनके प्रेमी नसरुल्लाह ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी।अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने पहले कहा था कि वह दोनों अगले कुछ दिनों में सगाई कर लेंगे। इसके बाद अंजू वापस भारत लौट जाएंगी। बाद में नसरुल्लाह ने स्थानीय प्रशासन को एक हलफनामे में किसी भी तरह का प्रेम प्रसंग न होने की बात कही। हलफनामे में उसने कहा है कि अंजू का वीजा 30 दिनों का है और वह 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी। इससे पहले नसरुल्लाह ने कहा था कि दोनों की कहानी में धर्म का रोल नहीं है। नसरुल्लाह ने कहा था, ‘अंजू चाहे इस्लाम अपनाए चाहे न अपनाए। यह उसका अपना फैसला होगा। मैं उसके फैसले का पूरा सम्मान करूंगा।’फेसबुक के जरिए हुई थी बातचीतअंजू ने बातचीत में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 2020 से ही नसरुल्लाह और उनकी बातचीत होती थी। दोनों की बातचीत फेसबुक के जरिए शुरु हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। पाकिस्तान के लोग बहुत अच्छे हैं। अंजू ने कहा कि पाकिस्तान आने से उनके पति रोक देते, इसलिए उन्होंने इस बारे में नहीं बताया। अंजू का कहना है कि पाकिस्तान पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी थी।बच्चों के लिए जाउंगी वापसअंजू का कहना है कि सगाई और शादी के बारे में उन्होंने अपने पति को नहीं बताया है। उनका कहना है कि दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती है। अंजू का कहना है कि वह दो-चार दिन में भारत लौट आएंगी। वह यहां सिर्फ अपने बच्चों के लिए आएंगी। वह यह साफ कर चुकी है कि दोनों की प्रेम कहानी है। वह सब-कुछ देख-सुन कर ही सगाई का फैसला लेंगी। उनका कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो वह घर लौटने से एक दिन पहले सगाई करेंगी। नसरुल्लाह को लेकर उन्होंने कहा कि वह और उसके घरवाले भी काफी अच्छे हैं।