मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी? मन की बात में किया जिक्र

नई दिल्‍ली: को हाल में कई मुस्लिम महिलाओं ने चिट्ठी लिखी है। ये महिलाएं बीते दिनों हज यात्रा करके आई हैं। उनकी यात्रा कई मायनों में बहुत खास है। इन्‍होंने अपनी हज यात्रा किसी पुरुष सहयोगी (मेहरम) के बगैर की। पीएम मोदी ने रविवार को के 103वें संस्‍करण में इसका जिक्र किया। उन्‍होंने बताया कि यह संख्‍या चार हजार से ज्‍यादा है। पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम हज करने की इजाजत नहीं थी। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्‍यम से सऊदी अरब सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया। बिना मेहरम हज के लिए जा रही महिलाओं के लिए वुमेन कोर्डिनेटर नियुक्‍त की गई थीं। बीते कुछ साल में हज पॉलिसी में हुए बदलावों की प्रधानमंत्री ने सराहना की।