पाकिस्‍तानी को दिल देने वाली कौन है यह भारतीय लड़की, जसप्रीत से बनी जैनब, अंजू जैसी लव स्‍टोरी

इस्लामाबाद: जसप्रीत कौर को पाकिस्तान में जैनब नाम दिया गया है। जैनब ने जामिया हनाफिया सियालकोट में अली अरसलान के साथ निकाह किया है। भारतीय मूल की जर्मन सिख लड़की ने इस्लाम धर्म अपनाकर सियालकोट के अली से शादी की है। जसप्रीत भारतीय पंजाब के लुधियाना की रहने वाले संगारा सिंह की बेटी हैं। शादी से पहले जसप्रीत ने कौर ने जामिया हनाफिया सियालकोट में इस्लाम अपनाया और नया नाम अपनाया। जैनब ने पाकिस्तान के अली से मुलाकात होने के बाद उससे शादी का फैसला लिया। इसके बाद वह पाकिस्तान गई धर्म बदला और निकाह कर लिया। ये शादी पाकिस्तान में काफी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, कौर और अरसलान विदेश में एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद अरसलान ने कौर को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और उनकी शादी हुई। जसप्रीत तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए जाने वाले पर्यटक वीजा पर 16 जनवरी, 2024 को पाकिस्तान पहुंची थी। ये वीजा 15 अप्रैल, 2024 तक वैध है। जसप्रीत कौर उर्फ जैनब के पास म्यूनिख में जारी किया गया भारतीय पासपोर्ट है।अंजू की लव स्टोरी से हो रही तुलनाजसप्रीत के पाकिस्तानी लड़के से प्यार और वहां जाकर शादी करने की तुलना भारत की अंजू से हो रही है। भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू बीते साल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थीं। अंजू की सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्ला से दोस्ती हुई थी। इसके बाद अंजू एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा गई थीं लेकिन वहां जाने के बाद वह चार महीने से ज्यादा रही थीं। अंजू ने पाकिस्तान जाने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया था और इस्लाम अपनाते हुए नसरुल्ला से शादी कर ली थी। अंजू भारत में पहले से ही शादीशुदा थीं और उनके दो बच्चे भी हैं। बीते साल जुलाई में पाकिस्तान गईं अंजू नंवबर में लौटी थीं। भारत लौटने के बाद अंजू ने कहा है कि वह जल्दी ही अपने भविष्य पर फैसला लेंगी और उन्होंने दुबई जाकर नसरुल्ला के साथ आगे की जिंदगी गुजारने की बात कही है। अंजू कई इंटरव्यू में पाकिस्तान में मिले प्यार की तारीफ करती रही हैं और अपने नए नाम फातिमा को लेकर भी खुशी जाहिर करती रही हैं। वहीं पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा भी बीते साल भारत आ गई थीं। सीमा ने नोएडा आकर यहां रहने वाले सचिन के साथ हिन्दू धर्म अपनाते हुए शादी की थी।