कौन हैं कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक खरगे, सिद्धारमैया सरकार में बने कैबिनेट मंत्री

बेंगलुरु: कर्नाटक में सिद्दारमैया (Siddaramaiah) और डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) की अगुवाई में कांग्रेस की नई सरकार ( New Government) ने शपथ ले ली। इसमें सिद्दारमैया ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष () के बेटे () ने भी कैब‍िनेट मंत्री पद की शपथ ली। प्र‍ियांग खरगे को तीसरी बार मंत्री की कुर्सी म‍िली है। इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस की सरकार में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे।कौन हैं प्र‍ियांक खरगे प्र‍ियांक खरगे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं। उन्‍होंने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चितापुर व‍िधानसभा सीट से जीत हास‍िल की है। वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह पहली बार 2016 में 38 वर्ष की आयु में तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। पिता की तरह आंबेडकरवादी हैं प्र‍ियांक22 नवंबर 1978 को पैदा हुए प्र‍ियांक खरगे अपने पिता मल्लिकार्जुन खरगे की तरह आंबेडकरवादी हैं। इन्होंने ग्राफिक्स और एनिमेशन डिजाइन की पढ़ाई की है। प्र‍ियांक खरगे की पत्नी श्रुति खरगे हैं। प्र‍ियांक खरगे ने एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में समाज कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया था। प्रियांक खरगे ने संभाली ज‍िम्‍मेदारी नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) में प्रियांक खरगे महासचिव, राज्य महासचिव का पद संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्‍होंने कर्नाटक कांग्रेस के युवा कांग्रेस सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष की भी ज‍िम्‍मेदारी संभाली। छात्र राजनीत‍ि के बाद उन्होंने 2009 में चुनावी राजनीति में कदम रखा था।