दूसरी पत्नी पर उमड़ा प्यार तो पहली को बार-बार कोबरा से डसवाया… ऐसे हुआ पति की साजिश का खुलासा

मंदसौर: एमपी के मंदसौर (Mandsaur News) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल से छूटने के बाद एक पति का अपनी पहली पत्नी पर प्यार उमड़ आया है। इसके बाद दूसरी पत्नी को खत्म करने की साजिश रची। उसने यह साजिश अपने सांप पकड़ने के एक्सपर्ट दोस्त के साथ मिलकर की। पति ने प्लान बनाया कि कोबरा से डसवाकर पत्नी को मौत की नींद सुला दें। साथ ही बाहर में यह बताया जाए कि पत्नी की मौत सांप के डसने से हुई।

दो बार सांप से डसवाया

यह पूरा मामला पांच महीने पहले का है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तो एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई। मंदसौर के यशोधर्मन नगर क्षेत्र के माल्या खेड़ी की हलीमा की हत्या की साजिश उसके पति मोजिम ने रची थी। मोजिम ने अपने दोस्त की मदद से हलीमा को दो बार सांप से डसवाया और जहर का इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद भी हलीमा बच गई। हलीमा ने पुलिस के सामने पति की साजिशों का खुलासा किया है।

जेल में बंद था मोजिम

दरअसल, मोजिम नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। 2013 में वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जोधपुर जेल में बंद था। उसकी पहली पत्नी शानू बी घर से दूसरे के साथ भाग गई थी। दूसरी शादी 2015 में उसने हलीमा से की थी। दोनों साथ रहते थे। कुछ दिनों तक हलीमा के साथ सब कुछ सही चल रहा था।

पहली पत्नी से संपर्क बढ़ा

इस बीच मोजिम के पास उसकी पहली पत्नी शानू बी के फोन आने लगे। दोनों में फिर से बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद शानू ने उसके साथ रहने की इच्छा जताई। मोजिम का पुराना प्यार फिर से जाग गया और शानू के साथ रहने को तैयार हो गया। शानू के साथ रहने के लिए उसने दूसरी पत्नी हलीमा को खत्म करने का प्लान बनाया। हलीमा की हत्या के लिए उसने सांप से डसवाने का फैसला किया।

दोस्त रमेश लेकर आया सांप

वहीं, मोजिम का दोस्त रमेश सांप लेकर आया था। सांप से उसने ही हलीमा को डसवाया था। पुलिस ने अब नीमच निवासी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके आरोपी पति मोजिम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हलीमान ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें