
कर्जमाफी नहीं होने से नाराज हैं किसान
किसान लहसुन खरीदी की घोषणा के बाद कांटे नहीं लगने और कर्जमाफी की घोषणा के बाद कर्जमाफ नहीं होने से नाराज हैं। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शंकरलाल नागर और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गेंदोलिया ने इस पूरे मामले में मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। किसान नेताओं का कहना कि राहुल गांधी चुनावों में एक से दस तक गिनती कर 10 दिन में कर्ज माफ करने की घोषणा करके गए थे। इसके बाद वे चार साल बाद राजस्थान आ रहे हैं। अब उन्हें बताना होगा कि कितने किसानों का कर्जा माफ हुआ है।
हाडौती का किसान हुआ बर्बाद
प्रदेश मंत्री जगदीश कलमंडा और प्रवक्ता आशीष मेहता ने बताया कि हाडौती का किसान लहसुन के भावों और सरकार के छलावे से बर्बाद हुआ है। सरकार ने किसानों का लहसुन खरीदने की घोषणा करके बहुत वाहवाही लूटी थी। सरकार के मंत्री क्रेडिट लेने में भी आगे रहे, लेकिन कांटे नहीं लगाए गए। किसानों के साथ छल किया गया। तब से किसानों ने अपना लहसुन नेताओं को भेंट करने के लिए संभाल कर रखा है। राहुल गांधी की राजस्थान यात्रा के दौरान भी उनका स्वागत लहसुन की माला से ही किया जाएगा। अगले साल होने वाले चुनावों में भी किसान गांव- गांव में इन नेताओं का स्वागत लहसुन बरसाकर ही करेगा।
किसान की बदहाली पर चुप हैं कांग्रेसी नेता जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी और रुपनारायण यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी बनने के लिए केवल घोषणाएं करती रही, लेकिन किसानों के हित में कोई योजना जमीन पर नहीं उतर सकी है। आकर्षक योजनाओं की घोषणा से वोट बटोरे जा रहे हैं, लेकिन किसान आत्महत्या को मजबूर है। भाजपा शासन में लहसुन उत्पादक किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा था, तब खरीदी हुई थी। उस समय घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस के नेता किसान की बदहाली पर अब चुप हैं।
20 दिन राजस्थान में रहेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी की यात्रा 1 दिंसबर यानी आज मध्यप्रदेश के आगर जिले में है। यात्रा दिसंबर को झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री करेगी। राहुल गांधी पूरे 20 दिन राजस्थान में रहेंगे। यात्रा का रूट झालावाड़ से कोटा, बूंदी, दौसा , सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा और अलवर होते हुए आगे हरियाणा जाएगा। अलवर में राहुल गांधी की इस दौरान बड़ी जनसभा होगी, जिसमें भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद