West Bengal: टीएमसी कार्यकर्ता को शरारती तत्वों ने आग लगाने की कोशिश की, झुलसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश की, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पीड़ित की पहचान नरेंद्रनाथ माझी के रूप में हुई है, जिसका काठी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।इसे भी पढ़ें: Jodhpur में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन, पत्थरबाजी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने कहा, मामले में जांच चल रही है। हम नहीं बता सकते हैं कि किसने किसपर हमला किया या व्यक्ति किसी दुर्घटना में झुलसा है।
स्थानीय टीएमसी नेता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है।