नई दिल्ली: ने अपने निवेशकों को जितना कमाकर दिया है शायद ही वैसा किसी कंपनी ने किया हो। दुनिया इसके पीछे को श्रेय देती है। उन्हें निवेश की दुनिया में अर्जुन की तरह माना जाता है। उनका हर निशाना बिल्कुल सटीक बैठता है। हालांकि, दुनिया जिन बफे को ‘अर्जुन’ मानती है, उन्होंने कहा है कि असली हीरो तो चार्ली मुंगेर थे। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने शेयरधारकों को लिखे अपने एनुअल लेटर में लंबे समय तक उनके साथी रहे चार्ली मुंगेर को श्रद्धांजलि दी है। यह लेटर भावुक करने वाला है। इसमें बफे ने मुंगेर को बर्कशायर हैथवे का ‘आर्किटेक्ट’ बताया है। बर्कशायर हैथवे अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इसका मुख्यालय ओमाहा में है। यह इंश्योरेंस, रेलवे, एनर्जी, मैन्यूफैक्चरिंग और उपभोक्ता वस्तुओं सहित तमाम उद्योगों में कई सब्सडियरी की पैरेंट फर्म है। बर्कशायर हैथवे दुनिया की सबसे सफल कंपनियों में से एक है। चार्ली मुंगेर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने 100 जन्मदिन से महज 33 दिन पहले वह पिछले साल 28 नवंबर को चल बसे थे। बफे ने हैथवे की तुलना एक महान इमारत से की। उन्होंने स्वीकार किया कि अगर वे इस बिल्डिंग को बनाने में निर्माण दल के प्रभारी थे तो मुंगेर को हमेशा निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाना चाहिए। बफे ने चार्ली मुंगेर की विनम्रता को किया यादबफे ने मुंगेर की विनम्रता की बहुत ज्यादा प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मुंगेर ने अपनी भूमिका के लिए कभी श्रेय नहीं मांगा। बफे ने अपने रिश्ते को बड़े भाई और प्यार करने वाले पिता के रूप में वर्णित किया, जिसमें मुंगेर ने उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें उनकी गलतियों की याद नहीं दिलाई। कौन थे चार्ली मुंगेर जिन्हें नहीं भूल पाए हैं वॉरेन बफे? मुंगेर बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष के रूप में काम करते थे। वॉरेन बफे उनसे 1959 में मिले थे जब वह 35 साल के थे। सालों तक चार्ली मुंगेर बफे के साथी बने रहे। उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद की। उनका साथ पाकर बफे ने वो सफलता हासिल की जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। बर्कशायर हैथवे की कुछ सबसे बड़ी सहायक कंपनियों में गेको, बीएनएसएफ रेलवे, कोका-कोला, क्राफ्ट हेंज, अमेरिकन एक्सप्रेस और वेल पॉइंट शामिल हैं। अपने वार्षिक पत्र में बफे ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट के जानकारों या वित्तीय सलाहकारों की बात न सुनें, जो अक्सर उनसे शेयर ट्रेडिंग का आग्रह करते हैं।