विराट कोहली ने 17 महीने बाद टेस्ट में ठोकी सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर के साथ महान ब्रैडमैन छूट गए पीछे

पर्थ: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज इस साल फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रे्लिया दौरे शुरू होने से पहले इस साल टेस्ट की 12 पारियों में उनके नाम सिर्फ एक फिफ्टी थी। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी विराट फेल रहे। सिर्फ 5 रन बनाकर वह जोश हेजलवुड का शिकार बन गए। लेकिन मैच की दूसरी पारी में पहली गेंद से विराट लय में दिखे। विराट ने टेस्ट के तीसरे दिन आखिरी सेशन में अपना शतक पूरा कर लिया। विराट कोहली का टेस्ट में 30वां शतककाफी समय बाद विराट कोहली अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने …. गेंदों पर अपना 30वां शतक पूरा किया। शतक तक पहुंचने में विराट ने 7 चौके और 2 छक्के मारे। विराट टेस्ट में 30 शतक तक पहुंचने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उससे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भारत की तरफ से 30 या उससे ज्यादा शतक मार चुके हैं। महान सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट में 29 शतक हैं।सचिन से भी आगे निकले विराटविराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट का 7वां शतक है। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन ने 38 पारियों में 6 शतक मारे हैं। विराट के 27 पारी में 7 शतक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयविराट कोहली- 7 (27 पारी)सचिन तेंदुलकर- 6 (38 पारी)सुनील गावस्कर- 5 (19 पारी)वीवीएस लक्ष्मण- 4 (29 पारी)चेतेश्वर पुजारा- 3 (21 पारी)जुलाई 2023 के बाद टेस्ट में शतकविराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी शतक जुलाई 2023 में लगाया था। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट के बल्ले से वह शतक निकला था। अब 17 महीने बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने टेस्ट में शतक लगाया है। 2019 तक विराट के टेस्ट में 27 शतक थे। इसके बाद से यह उनका तीसरा ही शतक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सीरीज में बुरी तरह फेल होने के बाद टीम में उनके होने पर सवाल भी उठने लगे थे।