Dawas: सोनकच्छ में बीमार तेंदुए की ग्रामीणों ने की सवारी, लेते रहे सेल्फी, वन विभाग ने किया रेसक्यू

तेंदुए की उम्र दो साल की है। डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए की पाचन शक्ति खराब हो गई थी। इसलिए वह सुस्त था अौर ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इस कारण उसने ग्रामीणों पर हमला नहीं किया। उपचार के बाद रात को उसने भरपेट भोजन किया।