दिल्ली-नोएडा में फिर ठंड का यूटर्न! यूपी में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; पढ़िए आज का वेटर अपडेट

25 जनवरी 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में का मिजाज बदल चुका है। पिछले चार पांच दिनों जहां उत्तर भारत में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म हो गया है और पहाड़ों से बर्फीली हवाएं फिर उत्तर भारत की ओर आने लगी हैं। दिल्ली के साथ हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कोहरा रह सकता है।दिल्ली में फिर बदला मौसमराजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही तापमान कम होने से लोगों को शीतलहर का अहसास हो रहा है। बेघर लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आ रहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारीराजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।कश्मीर में तापमान में गिरावटकश्मीर में तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम आंशिक रूप से सामान्य तौर पर बना रहेगा।आज आपके शहर का तापमानशहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)दिल्ली819नोएडा1022चेन्नई2131पटना1321लखनऊ924जयपुर823भोपाल1027मुंबई1936मुजफ्फरपुर1318जम्मू0724प्रयागराज1226कोलकाता1527अहमदाबाद1531बेंगलुरु1628कानपुर1125आगरा1121फरीदाबाद0925वाराणसी1123गुरुग्राम0923गोरखपुर1018उज्जैन1127गया1325बेगूसराय1425हापुड़1022अंबाला1022बुलंदशहर0821पंजाब और हरियाणा के कई इलाको में ठंड का प्रकोप जारीपंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड रही है और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब और हरियाणा में मौसम ऐसा ही रहेगा।यूपी के कई जिलों में बारिश के आसारउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। यूपी में कई जगहों पर कोल्ड डे जैसा महसूस हो रहा है। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना है। इनमें मेरठ, सहारनपुर, शामली, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा-गाजियाबाद शामिल हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, झांसी जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और शाम को घना कोहरा भी परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए लोग सावधान रहें।बिहार में भी मौसम का बदला मिजाजबिहार में भी मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 25 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पटना, खगरिया, वैशाली, मधुबनी, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में मौसम का असर दिखेगा।