उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया, “इसको तोड़ने की कार्रवाई कल से चल रही है। इसको तोड़ने के लिए खास मशीन मंगाई गई है, क्योंकि यह काफी मजबूत मकान है। शनिवार को ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।”उत्तर प्रदेश: मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की संपत्ति को तोड़ा गया।सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया, “इसको तोड़ने की कार्रवाई कल से चल रही है। इसको तोड़ने के लिए खास मशीन मंगाई गई है क्योंकि यह काफी मजबूत मकान है। आज ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।” pic.twitter.com/1NEqogyT4U— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2023
सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा पास नहीं होने की वजह से मकान को गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन बुलडोजर से इस घर को गिराने के लिए शुक्रवार को पहुंचा था। मकान को तोड़ने में दो दिन का समय लगा।सिटी मजिस्ट्रेट मऊ के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया था।इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। 18 नवंबर 2022 को अब्बास अंसारी को प्रयागराज के सेंटर जेल से निकालकर हाई सिक्योरिटी वाली चित्रकूट की रगौली जेल में भेज दिया गया था।