डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय | सागर यूनिवर्सिटी | Sagar Unicversity
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसे सागर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना डॉ. हरिसिंह गौर ने 18 जुलाई 1946 को अपनी निजी पूंजी से की थी। अपनी स्थापना के समय यह भारत का 18वाँ विश्वविद्यालय था। किसी एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष 1983 में इसका नाम डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। 27 मार्च 2008 से इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया गया।