
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक (Karnataka) का सीमा विवाद चल रहा है। जिस पर लगातार कर्नाटक के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र पर हमलावर हैं तो उसी तरफ हमारे मुख्यमंत्री इस गंभीर विषय पर एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उपराजधानी नागपुर को जोड़ने वाले 701 किलोमीटर लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी मौजूद थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत कई आला नेता नागपुर में मौजूद थे।
क्या था राज्यपाल का विवादित बयान?
कोश्यारी ने कहा था कि शिवाजी तो पुराने युग की बात हैं, मैं नए युग की बात बोल रहा हूं, यहीं मिल जाएंगे डा. भीमराव आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक, यहीं मिल जाएंगे आपको आपके आइकन। राज्यपाल के इस बयान पर खूब किरकिरी हुई। शिवसेना नेता संजय राउत ने सामना में अपने लेख के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि जब मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा ने बयान दिया तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया लेकिन अब जब छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान दिया है तो बीजेपी चुप है। उन्होंने लिखा, ‘यह महाराष्ट्र को कमजोर बनाने की चाल है।’