नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात करीब 10 बजे मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वाले से सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार और 8 लोग दिल्ली के थे।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, बहुत दुखद घटना घटी है। यह रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।