नई दिल्ली (dailyhindinews.com)। गृह मंत्री Amit Shah के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुंबई में एक शख्स घंटों उनके आसपास घूमता रहा। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था।
मामले में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास गृह मंत्रालय का परिचय पत्र था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है।
अमित शाह दो दिनी मुंबई यात्रा के दौरान सोमवार को ‘लालबागचा के राजा‘ के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान पवार पर गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की नजर पड़ी तो उसने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को गिरगांव कोर्ट ने पांच दिन की हिरासत में पुलिस को सौंप दिया। पवार से पूछताछ जारी है।
Mumbai Police arrested one Hemant Pawar- r/o Dhule, for impersonating PA of an MP from Andhra Pradesh & carrying an ID of MHA during HM Amit Shah's recent visit to Mumbai. He was also seen outside residences of Maharashtra CM & Dy CM. The man has been sent to 5-day Police custody
— ANI (@ANI) September 8, 2022
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021