नई दिल्ली (dailyhindinews.com)। दिल्ली में इस साल गर्मी कैसी पड़ेगी इसका ट्रेलर मार्च में ही दिखना शुरू हो गया है। मार्च के दूसरे सप्ताह में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। इस तरह यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मियों का मौसम एक मार्च से शुरू होकर 31 मई तक रहता है।
आईएमडी में वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी के अनुसार आज शहर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह 12 मार्च से 18 मार्च तक टेंपरेचर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च और 18 मार्च को दिल्ली में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम टेंपरेंचर 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021