चंद्रयान 3 मिशन लॉन्‍चिंग की आ गई फाइनल डेट, ISRO ने बताया पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली: का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसे लॉन्‍च करने की तारीख बता दी है। यह 14 जुलाई को लॉन्‍च होगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि इसे श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्‍च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगी। बीते रोज इसरो ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उसने बताया था कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को अपने नए प्रक्षेपण रॉकेट एलवीएम-3 से जोड़ दिया गया है। इसरो गुरुवार को ट्वीट पूरे शेड्यूल की जानकारी दी। उसने बताया कि चंद्रयान-3 म‍िशन को 13 जुलाई को लॉन्‍च क‍िया जाएगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसकी लॉन्चि‍ंंग दोपहर में 2.35 बजे होगी। बुधवार को भी इसरो ने एक ट्वीट क‍िया था। इसमें उसने बताया था- ‘आज, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 को एलवीएम-3 (लॉन्‍च व्हीकल मार्क-3) से जोड़ा गया।’ चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे।इसरो अधिकारियों के अनुसार, ‘लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा। जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।’इस साल मार्च में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने अपनी आवश्यक जांच पूरी कर ली थी। प्रक्षेपण के दौरान पेश आने वाली कठिन परिस्थितियों के परीक्षण में खरा उतरा है। लैंडर, चंद्रमा के एक विशेष स्थान पर सहजता से उतरने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह पर रासायनिक विश्लेषण करेगा।