कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत, सुबह से बाड़े में पड़ा हुआ था सुस्त

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क (Kuno Cheetah News) से एक और बुरी खबर आई है। चिता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक चीता की मौत हो गई है। नर चीता का नाम उदय है। उदयी की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में कुल 18 बड़े चीते बचे हैं। कूनो नेशनल पार्क की तरफ से बताया गया है कि रविवार को गश्ती दल बाड़े नंबर दो के पास सुबह नौ बजे पहुंची थी। उसमें नर चीता उदय सिर झुकाए सुस्त अवस्था में बैठा था। टीम जब चीता के करीब पहुंची तो वह उठकर लड़खड़ाकर और गर्दन झुकाए चलता रहा है। चीता उदय शाम की निगरानी में पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया था। सुबह में मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और उसका चेकअप किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रेंकुलाइज किया गया। चीता के बीमार होने की जानकारी सुबह पौने दस बजे मुख्य वन संरक्षक को फोन के जरिए दी गई। उनसे अनुमति मिलने के बाद चीता उदय को ट्रैंकुलाइज किया गया। सुबह 11 बजे बेहोश कर उसका इलाज शुरू किया गया। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में चीता को शिफ्ट किया गया। निगरानी के दौरान शाम को चार बजे चीता उदय की मौत हो गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि चीता की मौत कैसे हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नामीबिया से आई चीता साशा की मौत हो गई थी। साशा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए हैं। कुल 20 चीते आए थे। इनमें से दो चीतों की मौत हो गई है।इसे भी पढ़ें