बहू-बेटी पर थी बुरी नजर.. दिल्ली के त्रिलोकपुरी मर्डर केस की पुलिस ने बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली: दिल्ली के
में हुई सनसनीखेज हत्या का ने खुलासा कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के पीछे का राज खोलते हुए बताया कि मृतक अंजन दास को मारकर उसके शव के 10 टुकड़े कर डाले थे। बकौल पुलिस मृतक अंजन की बुरी नजर पूनम की बहू और तलाकशुदा बेटी पर थी जिसके बाद मां-बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस हत्या के पीछे महिला पूनम के कैरेक्टर से लेकर मृतक अंजन दास की हकीकत भी बताई।

30 मई को अंजन दास की हत्या की गई
पुलिस ने बताया कि 30 मई को मां-बेटे ने मिलकर अंजन दास की हत्या कर दी थी। हत्या से पहले अजन को शराब पिलाई गई थी। शराब में कुछ नशीली दवा मिलाई गई थी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले अंजन की गर्दन काट दी। मृतक के शरीर से खून पूरी तरह निकलने के बाद दोनों मिलकर शव के 10 टुकड़े कर डाले और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में टुकड़े फेंके गए।

अंजन पहले से था शादीशुदा, 8 बच्चे
डीसीपी क्राइम अमित गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंजन दास बिहार का रहने वाला था और उसकी वहां पहले ही शादी हो रखी थी। अंजन दास लिफ्ट ऑपरेटर का काम करता था। पूनम उसकी दूसरी पत्नी थी। यही नहीं, अंजन के पहले से 8 बच्चे थे। पूनम के साथ शादी के बाद उनसे उसे जेवरात बेचकर बिहार में पैसे भी भेजे थे। पूनम अंजन से 2011 में मिला था। 2017 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन पूनम की बहू और बेटी पर बुरी नजर के कारण अंजन को मारने का प्लान बनाया गया।

दीपक अंजन का असली बेटा नहीं
दिल्ली स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि दीपक अंजन दास का असली बेटा नहीं था। वह सौतेला बेटा था। उन्होंने बताया कि पूनम की कहानी बिहार से शुरू होती है। जब ये 13-14 साल की थी तो सुखदेव तिवारी से इसकी शादी कर दी गई थी। सुखदेव तिवारी से इसे एक बच्ची भी हो गई थी। तिवारी पूनम को छोड़कर दिल्ली आ गया था। दिल्ली में आने के बाद सुखदेव तिवारी ने पूनम से संपर्क तोड़ दिया। पूनम सुखदेव तिवारी को को ढूंढने बिहार से दिल्ली आई। तिवारी तो पूनम को कहीं नहीं मिला। ढूंढने के दौरान इसे कल्लू मिल गया। फिर ये कल्लू के साथ रहने लगी। कल्लू से ये तीन बच्चे हुए दो लड़की और एक लड़का दीपक। वहां पर रहते रहते कल्लू शराब के नशे में बदसलूकी करने लगा। फिर धीरे-धीरे अंजन दास इससे टकरा गया। अंजन से पूनम प्यार करने लगा। जैसे ही कल्लू की मौत लीवर फेल होने से हुई तो वह यह अंजन के साथ रहने लगी। इसे जानकारी नहीं थी कि अंजन की बिहार में एक और फैमिली है।


दीपक की पत्नी पर अंजन की बुरी नजर

रवींद्र कुमार ने बताया कि ज्यादा दिक्कत तब आई जब दीपक की शादी हुई। इसके बाद अंजन ने दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखना शुरू कर दिया। दीपक की एक तलाकशुदा बहन पर भी अंजन की बुरी नजर पड़ गई थी। वो बहन भी यही रहती थी। तो कुछ दिनों से ये परेशान था कि जितना पैसा हम कमाते है वो हमसे ले लेता है। साथ में बहू-बहन पर भी बुरी नजर रखने लगे। इसके बाद उन्होंने अंजन दास को मारने की प्लानिंग की और सभी सुराग और सबूत मिटाने की भी योजना बना ली।

ऐसा दिया हत्या को अंजाम
बकौल पुलिस पूनम और दीपक ने पहले अंजन को शराब पिलाई। शराब में नींद की गोलियां मिलाने के बाद वह सो गया। इसके बाद चाकू और डाइगर के साथ शव के 10 टुकड़े कर डाले। पुलिस ने 6 टुकड़ें तो बरामद कर लिया है बाकी 4 की तलाश जारी है।