गाय ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म, अनोखे जानवर को देख उड़े किसान के होश, 2500 में 1 जितना दुर्लभ

वॉशिंगटन : अमेरिका की एक महिला किसान उस समय हैरान रह गई जब उसकी गाय ने दो सिर वाले एक म्यूटेंट बछड़े को जन्म दिया। लेस्ली हुनविल नामक महिला किसान की गाय जन्म देने के लिए काफी संघर्ष कर रही थी। जब उसकी जांच कराई गई तब स्पष्ट हो गया ऐसा क्यों हो रहा है। महिला ने कहा, ‘उसकी जांच करने पर पता चला कि बछड़े का एक सिर और आगे के पैर बर्थ कैनाल में थे और बछड़ा इतना बड़ा नहीं हुआ था कि गाय अपने आप उसे जन्म दे सके। इसलिए यह हैरान करने वाला था कि उसे कठिनाई क्यों हो रही है।’महिला किसान ने कहा, ‘सिर के पीछे एक तरफ एक गांठ या सूजन महसूस हो रही थी। लेकिन जब आप दो सिरों की उम्मीद नहीं कर रहे हों तो आप क्या सोचेंगे। तुरंत तो यह स्पष्ट नहीं हुआ कि बछड़े के दो सिर हैं। हालांकि यह साफ था कि कुछ अलग तो है।’ जो बछड़ा बाहर निकला वह 2500 मामलों में से एक था लेकिन लेस्ली को तुरंत समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ है। उन्होंने बताया, ‘बछड़े का शरीर छोटा था लेकिन सिर असामान्य रूप से बड़ा लग रहा था।’ अनुभवी किसान के लिए भी पहला अनुभवउन्होंने कहा, ‘यह समझना मुश्किल होता है कि आप क्या देख रहे हैं जब आपके सामने जो हो उसकी आपने उम्मीद न की हो। फिर भी, इसमें एक मिनट लगा- क्या वे दो सिर हैं? यह काफी चौंकाने वाला था जब आखिर में यह साफ हो गया कि यह है।’ लेस्ली एक अनुभवी गोपालक (Cow Farmer) हैं और उन्होंने कई वर्षों तक नेवादा और कैलिफोर्निया में अपने परिवार के खेतों में काम किया है। लेकिन उनके लिए भी यह पहला अनुभव था।2500 में एक के बराबर मामलेमहिला ने कहा, ‘दो सिर वाली गायों का उत्पादन 0.039 प्रतिशत जन्मों में होता है। यह करीब 2,500 में एक के बराबर है।’ उन्होंने समझाया, ‘ऐसा तब होता है जब एक भ्रूण दो अलग-अलग भ्रूणों में विभाजित होने की कोशिश करता है जिनसे जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं लेकिन विभाजन कभी-कभी पूरा नहीं हो पाता।’ उन्होंने कहा कि यह अनुवांशिक नहीं है इसलिए यह एक दुर्लभ घटना है। ‘मुझे अपनी जिंदगी में ऐसी एक घटना देखने की भी उम्मीद नहीं थी।’