चार साल के शासन में राजस्थान बना बीमारू राज्यउन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गुप्त रोगों से घिरी हुई है । गुप्त रोग का इलाज बचाव ही है। क्योंकि जिस तरह से गुप्त रोग का कोई इलाज नहीं होता। उसी तरह से इस कांग्रेस सरकार के मुखियाओं की रोज की लड़ाई से त्रस्त और परेशान हो चुकी जनता कांग्रेस से बचाव करके ही सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस कुशासन से मुक्ति का काम इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से होगा। कांग्रेस ने चार वर्ष के शासन में बीमारू राज्य बनाकर रख दिया है। चुनावों के समय किये गये वादों में एक भी पूरा नहीं कर सकी।
विधानसभा अध्यक्ष की अनुकंपा पर टिकी है सरकारजंगलराज और गुंडागर्दी से भरी इस सरकार में महिलाओं पर दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। एससी एसटी वर्ग को प्रताड़ित किया गया। अब इस जंगलराज वाली सरकार को उखाड़ फेंकना ही जनता का लक्ष्य रह गया है। दाधीच ने कहा कि दिसंबर में कांग्रेस सरकार को चार वर्ष पूर्ण होंगे, उन्हें अंदेशा है कि सरकार के नेताओं की अंदरूनी लड़ाई के चलते कहीं चार वर्ष पूरे ही नहीं कर पाएं। विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस के 90 से अधिक विधायकों ने इस्तीफे सौंप रखे हैं। अध्यक्ष ने अभी तक उन इस्तीफे दे चुके विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए। क्योंकि जिस दिन अध्यक्ष ने इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए, उसी दिन सरकार गिर जाएगी। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की अनुकंपा पर ही यह सरकार टिकी हुई है।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब ठेकों से सरकार की बंधी हुई है, जिससे सरकार के मुखिया करोड़ रूपये की वसूली करते हैं। यात्रा के इसी माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम किया जाएगा।
इस तरह निकलेगी जन आक्रोश यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि एक दिसंबर को जयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 51 रथों को राज्य के लिए रवानगी देकर यात्रा का आरंभ करेंगे। पूरे प्रदेश में 200 विधानसभाओं तक 200 रथ पहुंचेंगे। यात्रा एक से 14 दिसंबर तक चलेगी। एक दिसंबर को जयपुर से प्रदेशभर में रवानगी होगी। दो दिसंबर को जिलों से रवानगी होगी। तीन और चार दिसंबर को विधानसभाओं में रथों के माध्यम से जन आक्रोश यात्रा की शुरूआत होगी। जन आक्रोश यात्रा 200 विधानसभाओं के गांव, ढ़ाणी, तहसील और जिलों में पैदल चलकर करीबन 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करेगी। यात्रा के लिए सभी तैयारियां जिले और विधानसभा स्तर पर पूर्ण कर ली गई है।