बाढ़ से दिल्ली का हाल अभी भी बेहाल है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से अभी भी शहर में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। पॉश इलाकों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ITO, राजघाट और शांति वन इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इन इलाकों में पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।#WATCH | Delhi: Commuters face problems due to waterlogging on ITO road after rise in water level of Yamuna River pic.twitter.com/NiGh8TEvxn— ANI (@ANI) July 15, 2023
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी जमा हो गया है। यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर पर है। धीरे-धीरे पानी कम होने लगा है। माना जा रहा है रविवार तक वॉटर लेवल 206 मीटर तक रह जाएगा। लेकिन इस बीच बारिश हुई या फिर हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया तो फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ सकता है।#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी इकट्ठा हो गया है। वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/pudmKl1E1o— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है। गुरुवार शाम से सुप्रीम कोर्ट के बाहर काफी पानी जमा हो गया। सुबह होते होते बाढ़ का पानी, आईटीओ और राजघाट तक फैल गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के पास रेगुलेटर खराब होने और राजघाट के पास नाला बैक मारने से पानी भरा। शहर में पानी भरने का असर याताय पर पड़ा है। ईस्ट दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। यमुनापार के लोगों को काफी घूम कर आना पड़ रहा है। ऐसे में की स्थिति भी बन रही है। लोग मेट्रो से आना पंसद कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में रोज 60 लाख से ज्यादा लोगों ने मेट्रो में सफर किया है।#WATCH | Yamuna river continues to overflow, nearby areas and key roads remain affected due to waterlogging in DelhiWater-level in the river was recorded at 207.98 meters at 11pm last night pic.twitter.com/DcKyAb2pyJ— ANI (@ANI) July 15, 2023
दिल्ली में बढ़ के बीच मौसम विभाग ने परेशानी करने वाली खबर दी है। आईएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज बारिश को लेकर आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। येलो अलर्ट मध्यम बारिश के लिए जारी किया जाता है। ऐसे में बाढ़ के अलावा यह बारिश अन्य जिलों में भी जलभराव की स्थिति पैदा कर सकती है।