कछुए को पत्ते खिला रही ऐक्ट्रेस, 200 साल के उस बुजुर्ग ने धरती पर कई पीढ़ियां देखी हैं

नई दिल्ली: ऐक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कछुए का एक वीडियो शेयर किया है। वह कछुओं को पत्ते खिलाती दिख रही हैं। वीडियो हिंद महासागर में बसे एक छोटे से खूबसूरत द्वीपीय देश सेशल्स का है। करिश्मा लिखती हैं कि 200 साल के कछुओं से मिली। उन्होंने कछुओं के प्रति अपनी भावना का इजहार किया। वह कहती हैं कि कछुआ बनकर कहीं भी आसानी से रहा जा सकता है। उनकी ‘जंगल जर्नी’ पर कुछ लोग मौज भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं कि क्या कछुए 200 साल तक जीवित रह सकते हैं। क्या सच में ऐसा है? जंगल न्यूज में आज इसी की बात करेंगे।

वास्तव में कछुआ एक ऐसा जीव है, जो परिवार की कई पीढ़ियां देख सकता है। एक ऐसा ही चर्चित कछुआ जोनाथन है। उसका जन्म तब हुआ था जब क्वीन विक्टोरिया बच्ची थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 81 साल की उम्र में 120 साल पहले ही ब्रिटिश महारानी की मौत हो चुकी है लेकिन यह कछुआ महाशय आज भी धरती पर विचरण कर रहे हैं। जी हां, जोनाथन इस समय अपना 190वां बर्थडे मना रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि इसका कनेक्शन सेशल्स से ही है। 1882 में इस विशाल कछुए को गिफ्ट के तौर पर ब्रिटिश क्षेत्र में आने वाले दक्षिण अटलांटिक द्वीप Saint Helena को दे दिया गया था। उसी समय जोनाथन 50 साल से ज्यादा का था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे जमीन पर रहने वाला सबसे बुजुर्ग जानवर माना जाता है। वह किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं है। इस समय उसकी बर्थडे पार्टी भी तीन दिन तक चल रही है।

जोनाथन अब बूढ़ा हो गया है। उसे कम दिखता है और सूंघने की क्षमता भी कम हो गई है। उसके जन्म की तारीख कन्फर्म नहीं है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि वह 200 साल पूरे कर चुका हो।

हालांकि करिश्मा शर्मा ने वीडियो में जिन कछुओं को दिखाया है वे कितने साल के हैं, इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती है। इतना जान लीजिए कि करीब 200 साल का है लेकिन इस समय वह सेशल्स में नहीं है।