बिकने जा रही है SUBWAY, 58 साल पहले दो दोस्तों ने की थी शुरुआत, जानिए हैं कौन है खरीददार?

नई दिल्ली: सैंडविच, सलाद और फास्ट फूड की जानी-मानी कंपनी SUBWAY बिकने जा रही है। अमेरिकी फास्ट फूड कंपनी इक्विटी फर्म रोक्क कैपिटल के हाथों बिकने जा रही है। दोनों के बीच इसे लेकर 9.55 अरब डॉलर की डील हुई है। इस डील के साथ ही सबवे की नीलामी प्रक्रिया थम गई है। रोर्क कैपिटल (Roark Capital) के अलावा तीन और कंपनियों ने SUBWAY को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। लेकिन आखिरी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर रोर्क कैपिटल ने सबवे को हासिल कर लिया। मुनाफे में थी, फिर भी बिक रहीसबवे बीते कई सालों से मुनाफे में थी। कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही थी, लेकिन कंपनी ने लगातार बढ़ रही चुनौतियों और बढ़ती लागतर को देखते हुए बेचने का फैसला किया। आपको बता दें कि सबवे का कारोबार दुनिया के 100 से ज्यादा देशों फैला है। दुनियाभर में उनके 37000 से अधिक आउटलेट हैं। इस डील के बाद रेस्टोरेंट सेक्टर में रोर्क कैपिटल का दबदबा और बढञ जाएगा। कंपनी के पास पहले से ही जिमी जोन्‍स, ऑर्बीज, बास्किन रॉबिन्‍स और बफेलो वाइल्‍ड विंग्‍स जैसे फूड चेन हैं। कंपनी के पास 37 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है। 17 साल के लड़ने की थी शुरुआत साल 1965 में ब्रिजपोर्ट कनेक्टिकट से सबवे की शुरुआत हुई थी। 17 के फ्रेड डेलुका ने कंपनी की नींव रखी। फ्रेड और उसके दोस्त पीटर बक ने मजह 17 साल की उम्र में अपना ब्रांड शुरू किया, जो कुछ ही सालों में दुनिया के टॉप ब्रांड में शामिल हो गया। कंपनी का कारोबार सौ से ज्यादा देशों में फैल गया। लेकिन उन्हें लगातार पोपीज और चिक-फिल-ए जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा मिल रही थी।