
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच खेल मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से कुश्ती संघ के द्वारा गोंडा में आयोजित रैंकिंग टूर्नामेंट को रद्द करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई को जारी कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों से लिए गए प्रवेश शुल्क को भी वापस करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ को सूचित किया है कि महासंघ के खिलाफ एथलीटों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच की जा रही है। ऐसे में जब तक इस पर फैसला नहीं आ जाता है सभी तरह के खेल आयोजन को रोक दिया जाए।कुश्ती संघ के सचिव को किया निलंबितइसके अलावा कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर को भी निलंबित कर दिया गया है। ओलिंपिक संघ और खेल मंत्रालय ने माना कि विनोद तोमर के रहने से जांच पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उनका रहना सही नहीं होगा। यही कारण है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विनोद तोमर साल 2002 में सचिव के पद नियुक्त हुए थे।हाल ही में विनोद तोमर ने खुले तौर पर बृजभूषण सिंह का समर्थन किया था और माना था कि उन पर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद है।बृजभूषण सिंह ने भी दी है सफाईकुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह कहा है कि उन पर जो भी आरोप लगे हैं उसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। उनके खिलाफ किसी के पास कोई सबूत नहीं है और उन्हें फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। हालांकि दिल्ली के जंतर मंतर पर जो एथलीट उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने ठान लिया है कि जब तक बृजभूषण सिंह को उनके पद से नहीं हटाया जाता है वह डटे रहेंगे। ने लगाया है शोषण का आरोपस्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका मानसिक रूप से शोषण किया है। तोक्यो ओलिंपिक में मेडल नहीं जीत पाने का कारण उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। सिर्फ उनके साथ ही नहीं कई अन्य लड़कियों के साथ भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने शोषण किया है जिसका उनके पास सबूत भी है।