मेघालय में मलबे से सोनपुर सुरंग हुई अवरुद्ध, यातायात बुरी तरह से प्रभावित: पुलिस

 शिलांग। मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर सोनापुर सुरंग मलबा आने से अवरुद्ध हो गयी जिससे त्रिपुरा, मिजोरम और असम की बराक घाटी में यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक जगपाल एस धानोआ ने  कहा कि बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा बहकर आया। इसमें दो वाहन फंस गए थे।इसे भी पढ़ें: Pakistan ने Chandrayaan-3 की सफलता को महान वैज्ञानिक उपलब्धि बताया
उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इसकी सफाई करने और पूर्वोत्तर के तीन अन्य राज्यों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर यातायात सामान्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए सूचित कर दिया गया था।
एनएनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे को हटाने और फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है।