विपक्ष की बैठक के बाद बेंगलुरु से लौट रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की देर शाम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह इमरजेंसी लैंडिंग विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण हुई। करीब डेढ़ घंटे एयरपोर्ट पर ही रुकने के बाद सोनिया और राहुल गांधी 9:30 बजे इंडोगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।Visuals of Congress leaders Rahul Gandhi and Sonia Gandhi at Bhopal Airport after their aircraft made an emergency landing earlier today. Sonia and Rahul attended the meeting of opposition parties in Bengaluru and were flying back to Delhi. pic.twitter.com/n2DjltpBmv— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2023
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान से बेंगलुरु में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली जा रहे थे। ये दोनों जिस निजी विमान में सवार थे, उसमें अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते विमान को भोपाल के राजा भोज विमानतल पर उतारना पड़ा। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोनों नेताओं के वीआईपी लाउंज में ले जाया गया।#WATCH | Congress leaders Sonia Gandhi and Rahul Gandhi at Bhopal airport after their aircraft made an emergency landing at the airport pic.twitter.com/4mDdRG37bZ— ANI (@ANI) July 18, 2023
एटीसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस निजी जेट विमान से सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे, उसके प्रेशराइजेशन फंक्शन में अचानक पायलट को किसी गड़बड़ी का पता चला। जिसके बाद पायलट ने भोपाल एटीसी से लैंडिंग को लेकर बात की। एटीसी से इजाजत मिलने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।Madhya Pradesh Congress leaders meet Sonia Gandhi and Rahul Gandhi at Bhopal airport after the aircraft carrying the Gandhis made an emergency landing at the airport pic.twitter.com/cyHXGEZiOI— ANI (@ANI) July 18, 2023
राहुल और सोनिया गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हवाईअड्डे पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी ने सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। करीब डेढ़ घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद सोनिया और राहुल गांधी 9:30 बजे इंडोगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।