पंजाब में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 साल के थे। उनके निधन पर यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया है। सोनिया गांधी ने संतोख सिंह के निधन पर उनकी पत्नी कमलजीत कौर के नाम शोक संदेश लिखा है, साथ ही परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।सोनिया गांधी ने लिखा-प्रिय श्रीमती कमलजीत कौर जी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आपके पति श्री संतोख सिंह चौधरी जी के कांग्रेस की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ह्रदयाघात से आकास्मिक निधन का समाचार पाकर मुझे बहुत अफसोस हुआ। मैं समझ सकती हूं कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साथ खास तौर से आपके लिए अनेक दशकों के दाम्पत्य जीवन में साथ रहने के बाद इस आयु में अचानक जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है।फिर भी नियति के विधान को स्वीकार करना पड़ता है और सहना पड़ता है। मुझे विश्वास है कि इस पीड़ा को आप इसी दृष्टि से झेलने का प्रयास करेंगी। वे कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित और निष्ठान रहे, जवीन भर कांग्रेस के विचारधारा के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए पार्टी और समाज सेवा की। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है।इन पीड़ा के क्षणों में मैं आपके और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी का वरिष्ठ नेता संतोख सिंह चौधरी जी के निधन पर उनकी पत्नी श्रीमती कमलजीत कौर के नाम शोक संदेश। pic.twitter.com/V4cQkoFqFd— Congress (@INCIndia) January 14, 2023
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।Deeply shocked and saddened to learn about the untimely passing away of our MP, Shri Santokh Singh Chaudhary. His loss is a great blow to the party and organisation.In this hour of grief, my heart goes out to his family, friends and followers.May his soul rest in peace.— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 14, 2023
वहीं राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया।शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/1osKsVMugp— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 14, 2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है “जालंधर सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।जालंधर सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 14, 2023