INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में भी शामिल होंगी Sonia Gandhi, विपक्ष के लोगो का भी करेंगी अनावरण

मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही साथ खबर है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी इसमें शामिल होंगी। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इस सप्ताह मुंबई में इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेंगी और विपक्षी समूह के लोगो का अनावरण करेंगी। अपने बयान में उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे जी तीनों आने वाले हैं। MVA(महा विकास अघाड़ी) की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां 31 अगस्त को INDIA गठबंधन का लोगो भी घोषित किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस जो कहती है, वो करके द‍िखाती है’, Telangana में बोले खड़गे- KCR और BJP दोस्त बन गए हैंछोटे दलों का साथपूर्व सांसद राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकारी संगठन और पीजेंट्स, वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्ल्यूपीआई) और अन्य सहित कम से कम 12 पार्टियां I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। महाराष्ट्र की इन 12 छोटी पार्टियों ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से अलग होकर अपना समूह बना लिया था और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ प्रचार कर रही थीं। हाल ही में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने इस समूह से संपर्क किया और I.N.D.I.A को समर्थन देने की अपील की। इसे भी पढ़ें: Srinagar पहुंचे Rahul Gandhi, Sonia Gandhi के भी आज पहुंचने की संभावना, प्रियंका और रॉबर्ट भी आ सकते हैं साथ31 अगस्त से 1 सितंबर तक बैठक26 विपक्षी दलों के नेतृत्व वाला नया गठबंधन, भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.), 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में अपनी तीसरी बैठक करेगा, जहां गठबंधन के लोगो का अनावरण और सीट बंटवारे सहित रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम की भी घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, कुमार ने कहा कि वह गठबंधन में कोई पद नहीं चाहते हैं और इसकी जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को दी जानी चाहिए। सूत्रों ने दावा किया कि ममता बनर्जी भी गठबंधन की संयोजक बनने की दौड़ में हैं।