नयी दिल्ली। मुंबई में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ की सतह पर कुछ दरारें पाई गई, लेकिन समग्र संरचना ‘बेहतर स्थिति’ में है। सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी गई।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।
उनसे पूछा गया था कि क्या हाल में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के संरचनात्मक ऑडिट में सामने के हिस्से में दरार का पता चला है।इसे भी पढ़ें: Hyderabad में भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, आठ आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया एक केंद्रीय संरक्षित स्मारक नहीं है। यह पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, महाराष्ट्र सरकार के संरक्षण में है।’’
रेड्डी ने कहा, ‘‘निरीक्षण के दौरान सतह पर कुछ दरारें पाई गईं। समग्र संरचना हालांकि बेहतर स्थिति में पाई गई।