2020 में सुरभि से की थी शादी
सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। मनोज ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की थी। मनोज तिवारी का पहली पत्नी रानी तिवारी से तलाक हो चुका है। मनोज और रानी की शादी 1999 में हुई थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। रीता से भी मनोज तिवारी की एक बेटी है। उसका नाम रीति तिवारी है। रीति अपनी मां के साथ मुंबई में रहती है। मनोज तिवारी के अनुसार रीति, सुरभि तिवारी के साथ काफी कंफर्टेबल है।
गोदभराई का वीडियो किया था शेयरइससे पहले मनोज तिवारी ने 21 नवंबर को गोद भराई का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मनोज ने लिखा था कि ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं बस महसूस कर सकते हैं।’ वीडियो पर फिल्मी जगत से लेकर राजनीति जगत की हस्तियों ने मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दी थी।