
नई दिल्ली: सस्ते पेट्रोल-डीजल का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। खुशखबरी रूस से रास्ते से आ सकती है। दरअसल रूस से और सस्ते दामों पर कच्चा तेल मिलने के आसार दिख रहे हैं। भारतीय रिफाइनरियों को रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल मिल सकता है। रूस भारत को 60 डॉलर प्रति बैरक से भी कम पर क्रूड ऑयल बेच सकता है। भारत अपनी जरूरत के मुताबिक रूस से तेल खरीदता रहा है। यूरोपीय संघ ने रूसी तेल की कीमत पर 60 डॉलर प्रति बैरक की कैपिंग लगाई है, लेकिन भारत इस कैपिंग का समर्थन नहीं करता है। दरअसल तेल की कीमतों पर कैपिंग कर पश्चिमी देश तेल की वैश्विक कीमतों और आपूर्ति को स्थिर बनाये रखने के साथ-साथ रूस के तेल राजस्व को कम करना चाहते हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत रूस से 60 डॉलर प्रति बैरक से कम कीमत पर खरीद सकता है। अगर भारत को सस्ता क्रूड ऑयल मिलता है तो इसका लाभ आपको भी मिलेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आ सकती है।
60 डॉलर प्रति बैरक से कम पर मिल सकता है कच्चा तेल
भारत रूस समेत ईरान और वेनेजुएला समेत अन्य देशों से भी कच्चा तेल खरीदता है। अब जितना जरूरी भारतीय कंपनियों के लिए रूस से मिलने वाला कच्चा तेल है उतना ही जरूरी रूसी तेल कंपनियों के लिए भारतीय बाजार भी है। दरअसल अमेरिका समेत यूरोपीय संघ ने रूस पर तेल की कीमतों पर 60 डॉलर प्रति बैरक की सीमा तय की है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले दिनों क्रूड ऑयल 11 महीनों से निचले स्तर पर पहुंच गया।