रिटायर वायुसैनिक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पति पर किया केस, घर में फर्जी दस्तावेज के साथ मिली महिला मित्र

सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। एयरफोर्स से रिटायर महिला कर्मचारी ने अपने लेफ्टिनेंट कर्नल पति और उनकी महिला मित्र के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई है। रिटायर एयरफोर्स महिला अधिकारी का आरोप है कि पति की महिला मित्र फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके स्थान पर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में रहकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रही है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआई दर्ज की है। पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाली महिला एयरफोर्स से अधिकारी के पद से रिटायर है। पीड़िता की शादी 2001 में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी सैन्य अधिकारी से हुई थी। दोनों का एक बेटा और बेटी है। रिटायरमेंट के बाद बच्चों की पढ़ाई की वजह से वो लखनऊ में रहने लगीं। वहीं पति कानपुर एयरफोर्स स्टेशन मुख्यालय में अतिरिक्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं।सरकारी आवास में मिली महिलारिटायर एयरफोर्स एयरफोर्स महिला अधिकारी का आरोप है कि बीते 7 मई 2023 को अचानक कानपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची, तो पति की महिला मित्र मिली। जानकारी जुटाई तो पता चला कि पति की महिला मित्र ने उनके नाम पर अपनी तश्वीर लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर महिला मित्र सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रही है। इसके साथी ही दस्तावेज के सहारे सरकारी सुविधाओं का लाभ भी उठा रही है। शादी की जताई आशंकारिटायर महिला अधिकारी ने आशंका जताई कि उनके लेफ्टिनेंट कर्नल पति ने महिला से शादी कर ली है। इसका विरोध करने पर पति और उनकी महिला मित्र ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच जा रही है।