नई दिल्ली: इस साल के दिसंबर का पहला हफ्ता बीते एक दशक में सबसे गर्म हो सकता है। आमतौर पर दिसंबर के पहले हफ्ते का तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास रहता है। पूर्वानुमान के अनुसार इस साल सात दिसंबर तक तापमान 26 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है। इस बार यह सभी दिन 26 या 27 डिग्री पर रहने के आसार हैं। 2011 से अब तक दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम का ऐसा मिजाज नहीं दिखा था।इतना ही नहीं मॉनसून के जाने के बाद से राजधानी में अब तक बारिश नहीं हुई है। सितंबर के पहले हफ्ते के बाद से ही राजधनी का मौसम शुष्क चल रहा है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में यूं तो बारिश काफी कम होती है। लेकिन यह बारिश ठंड को बढ़ाने के लिए काफी अहम होती है। जबकि यह बारिश पूरी तरह वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर ही निर्भर करती है। इस बार पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं जो उत्तर भारत के बड़े हिस्से तक अपने प्रभाव को नहीं पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि इस बार सर्दियों का आगाज भी काफी देरी से हुआ है।आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 36 से 95 प्रतिशत रहा। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार सुबह मध्यम कोहरा और स्मॉग रह सकता है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। शाम को हल्का स्मॉग और कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 3 और 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री रह सकता है। 9 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा पारासुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। इसके बाद 5 दिसंबर को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। वहीं 6 और 7 दिसंबर को एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान एक बार फिर 9 डिग्री पर सिमट जाएगा।स्काईमेट के अनुसार कमजोर वेस्टर्न डिसटरबेंस की वजह से राजधानी के मौसम में इस बार ठंड काफी धीमी गति से बढ़ रही है। अभी दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पड़ेगा। ठिठुरन भरी ठंड के लिए 12 से 15 दिसंबर के बाद तक इंतजार करना पड़ सकता है।पल्यूशन से बड़ी राहत, 33 दिनों बाद एक्यूआई आया 300 के नीचे33 दिन बाद राजधानी का एक्यूआई 300 के नीचे आया है। लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। वहीं राहत इस बात से भी है कि अभी आने वाले दस दिनों तक पल्यूशन का स्तर खराब से बेहद खराब के बीच आता जाता रहेगा। यानी पल्यूशन के स्तर में बहुत अधिक इजाफा होने की संभावना नहीं है। वहीं इस बार दिसंबर की शुरुआत भी दूसरी सबसे कम प्रदूषित रही है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार, राजधानी का एक्यूआई 285 रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 151, गाजियाबाद का 222, ग्रेटर नोएडा का 230, गुरुग्राम का 251 और नोएडा का 251 रहा। इससे पूर्व 29 अक्टूबर को राजधानी का एक्यूआई 268 रहा था। पूरे नवंबर एक्यूआई बेहद खराब और गंभीर स्तर पर ही था। नवंबर में सबसे कम एक्यूआई 27 नवंबर को 303 रहा था।वहीं यह दिसंबर की दूसरी सबसे कम प्रदूषित शुरुआत भी है। इसे पूर्व 2019 में एक दिसंबर को एक्यूआई 250 रहा था। वहीं सबसे प्रदूषित शुरुआत 2016 में हुई थी। उस साल एक दिसंबर को एक्यूआई 403 के स्तर पर था। जबकि अन्य सालों में बेहद खराब स्तर पर ही दिसंबर की शुरुआत हुई है।दिसंबर की शुरुआतसालAQI202428520233722022368202137020203672019250201830620173432016403