रेखा गुप्ता की शालीमार बाग विधानसभा सीट का मुगलकाल से कनेक्शन, जानें सीएम सीट का इतिहास

नई दिल्ली : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी की विधायक दल की बैठक बाद उनके नाम का ऐलान किया गया। रेखा गुप्ता बीजेपी की तरफ से दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले वो तीन बार पार्षद भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता छात्र संघ से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में महासचिव का चुनाव भी जीत चुकी हैं। उन्होंने शालीमार बाग से चुनाव जीता है। रेखा दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके साथ ही शालीमार बाग वह सीट है जो दिल्ली को दो सीएम दे चुका है। इससे पहले नई दिल्ली ऐसी सीट थी जिससे शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे।शालीमार बाग का इतिहासदिल्ली की यह सीट मुगलकालीन धरोहर से जुड़ी हुई है। शालीमार बाग का इतिहास मुगलों से जुड़ा हुआ है। यहां इसकी नींव मुगल सम्राट शाहजहां की पत्नी इज-उन-निसा ने 1653 में रखी थी। पहले इसे ‘ऐजाबाद बाग’ के नाम से जाना जाता था। समय के साथ इस बाग का रूप बदल गया और अब यह स्थान वीरान हो चुका है। हालांकि, यहां आज भी छायादार पेड़, सुंदर पार्क और शीश महल जैसी संरचनाएं मौजूद हैं।साहिब सिंह वर्मा रह चुके हैं विधायकयह उत्तर पश्चिम दिल्ली के अंतर्गत आती है। यह सीट राजधानी की महत्वपूर्ण और हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार होती है। पहले यह सीट बाहरी दिल्ली विधानसभा का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन 2008 में इसे चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के तहत शामिल कर लिया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा इस सीट से विधायक रह चुके हैं।