तीन दिन रेकी, पूरी प्लानिंग, दिल्ली टनल लूट कांड में पुलिस ने बताई सारी कहानी

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में दिन दहाड़े व्यापारी से हुई लूट का आज पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस लूट के बारे में विस्तार से बताया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना से जुड़े 7 लोगों को अब तक अरेस्ट किया गया है वहीं उनके पास से 5 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पुलिस कमिश्नर रविंद्र यादव ने बताया कि लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए 3 दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। उसकी बकायदा रेकी की और फिर लूट को अंजाम दिया।दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान लूट की पूरी कहानी बताई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच सीपी रविंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रगति मैदान टनल लूट में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 5 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने आगे बताया कि लूट की पूरी प्लानिंग बुराड़ी के रहने वाले 25 वर्षीय उस्मान ने रची थी। उसने इसके लिए अपने रिश्तेदार इरफान को भी इस काम के लिए राजी किया था। यही नहीं उस्मान ने और भी लोगों को अपनी लूट वाली प्लानिंग का हिस्सा बनाया था। इसके लिए उसने यूपी के बागपत और लोनी से लोगों को शामिल किया था। 3 दिन रेकी और पूरी प्लानिंग दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि इस लूट में उस्मान, इरफान के अलाव दिल्ली जल बोर्ड में काम करने वाले मैकेनिक अनुज मिश्रा उर्फ संकी, सब्जी बेचने वाले सुमित आका आकाश भी शामिल था। क्राइम ब्रांच के सीपी रविंद्र यादव ने बताया कि इस लूट में संदिग्ध प्रदीप और बाला को उत्तरी यूपी से गिरफ्तार किया है। रविंद्र यादव ने बताया कि लूट से पहले आरोपियों ने 3 दिन पहले रेकी की थी जिसके बाद टनल को चुना था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया जिससे लूट के वक्त कोई और कार टनल के अंदर न रुक पाए।