राजकोट में ‘राजा’ रोहित शर्मा का राज, गिरते विकेटों के बीच जड़ दिया कप्तानी शतक

राजकोट: भारतीय टीम के कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फॉर्म से जूझ रहे थे। सीरीज के पहले दो मैच में उन्होंने कुल 90 रन बनाए थे। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर और केएस भरत को बाहर कर दिया गया था। ऐसे में रोहित शर्मा पर दबाव था। लेकिन अब राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा अलग लय में दिखे। मुश्किल परिस्थिति में भारतीय कप्तान ने शानदार बैटिंग की और शतक ठोक दिया। रोहित का 11वां टेस्ट शतकरोहित शर्मा का यह टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक है। उन्होंने 157 गेंद पर शतक पूरा किया। टी ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में रेहान अहमद की गेंद पर रोहित ने अपना शतक पूरा किया। अभी तक वह 11 चौके और 2 छक्के मार चुके हैं। 36 साल के रोहित शर्मा ने 2013 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में शतक बनाया था। रोहित ने टेस्ट में जब भी शतक बनाया है तो भारतीय टीम को जीत मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर4 – सुनील गावस्कर3 – रोहित शर्मा3- विजय मर्चेंट3-मुरली विजय3- केएल राहुलदो जीवनदान भी मिलेरोहित शर्मा को शतकीय पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले। 13वें ओवर में टॉम हार्टली की गेंद पर जो रूट ने उनका कैच छोड़ा था। उस समय रोहित 27 रन बनाकर ही खेल रहे थे। इसके बाद 47वें ओवर में भी रोहित बाल-बाल बचे। इस बार रेहान अहमद की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने न तो अपली की और न ही उन्होंने डीआरएस लिया। जब स्क्रीन पर रिप्ले आया तो उन्हें इसका पता चला।33 रन पर गिर गए थे 3 विकेटभारतीय टीम की इस मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन हो गया था। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्हें रविंद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला। फिर मैदान से चारों तरफ शॉर्ट खेले।