कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में जमानत मिल गई है। राहुल गांधी सुल्तानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में पहुंचे। सुल्तानपुर की अदालत ने पेशी के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है। उन्हें 25-25 हजार की सिक्योरिटी और 25,000 रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के स्थानीय कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी ने अदालत से कहा कि वे इस मामले में निर्देष हैं। आपको बता दें, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी में सोमवार को रात्रि प्रवास के अगले ही दिन राहुल गांधी सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत पहुंचे।#WATCH | Uttar Pradesh: Congress leader Rahul Gandhi leaves from Sultanpur Court. The court granted him bail in a 2018 defamation case. pic.twitter.com/IZbyNsfyP5— ANI (@ANI) February 20, 2024
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 38वां दिन है। सुल्तानपुर जिला अदालत ने 2018 में दर्ज मानहानि मामले में राहुल गांधी को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया। इसलिए आज सुबह हमने यात्रा रोक दी। दोपहर 2 बजे हम फिर फुरसतगंज से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी रायबरेली में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लखनऊ की तरफ बढ़ेगी।#WATCH | Amethi, UP: On Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress leader Jairam Ramesh says, “Today is the 38th day. Sultanpur District Court ordered Rahul Gandhi to be present before the court in a defamation case registered in 2018. We have paused the yatra this morning.… pic.twitter.com/0DiYFVwftP— ANI (@ANI) February 20, 2024