मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में () और () ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। दोनों भाई-बहन शनिवार को मुरादाबाद में कांग्रेस की यात्रा में एक साथ नजर आए। मुरादाबाद में भारी संख्या में उत्साहित लोगों ने पूरे मन से राहुल और प्रियंका का स्वागत किया।यूपी में कांग्रेस की न्याय यात्रा दो दिनों के विश्राम के बाद आज मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रियंका गांधी अपने ससुराल मुरादाबाद से इस यात्रा में शामिल हो गईं। आज और कल में यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा और संभल होते हुए आगरा की तरफ जाएगी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 2 एएसपी, 8 सीओ और 12 एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। थानों की फोर्स के साथ ही 400 पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों की 2 कंपनी लगाई गई हैं। मुरादाबाद से शनिवार को शुरू होने वाली राहुल-प्रियंका की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर करीब 12 बजे वाया पाकबड़ा अमरोहा जिले में आएगी। शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी के मुताबिक यात्रा का पाकबड़ा-कैलसा रोड स्थित गांव पांयती कलां, कैलसा चौराहा, तेलीपुरा, नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। शहर में बाकायदा यात्रा की शुरुआत बाईपास स्थित संत रविदास चौक से होगी। यहां से चलकर आंबेडकर पार्क, आजाद रोड स्थित आईएम इंटर कालेज, शहनाई उत्सव मंडप पर भी कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। गांधी मूर्ति चौराहे पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद टीपीनगर और बंबूगढ़ चौराहे के अलावा जोया में भी स्वागत होगा। संभल जिले के लिए रवाना हो जाएगी।