Purvottar Lok: मणिपुर हिंसा लेती जा रही है विकराल रूप, असम मेघालय सीमा विवाद पर बैठक

Prabhasakshi News Network के खास कार्यक्रम Purvottar Lok में आप सभी का स्वागत है। यहां देखें सप्ताहभर की बड़ी खबरेंसबसे पहले बात करते हैं मणिपुर हिंसा के बारे में…मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच बुधवार (14 जून) को उपद्रवियों ने पश्चिमी इम्फाल के लाम्फेल में स्थित मणिपुर के मंत्री नेमचा किपगेन (Nemcha Kipgen) के घर में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि जब बदमाशों ने मंत्री के सरकारी बंगले में आग लगाई तो किपगेन घर पर नहीं थे। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मणिपुर में शांति बहाल करने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में हिंसा के कारण समाज को काफी नुकसान हुआ है। विहिप ने एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर में हिंसा के कारण समाज को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद शांति की अपील करता है। राज्य में हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए।” अब बात करते गैं असम मेघालय सीमा विवाद को लेकर…असम और मेघालय की क्षेत्रीय समितियों ने बुधवार को शिलांग में बैठक कर दोनों राज्यों की विवादित अंतरराज्यीय सीमा के सीमांकन को लेकर चर्चा की। यह बैठक विवादित सीमा के पास मुकरोह गांव में हुई हिंसा के छह महीने बाद हुई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। अपने राज्य की समिति का नेतृत्व कर रहे मेघालय के उपमुख्यमंत्री एस. धर ने पीटीआई-से कहा, पिछले महीने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात के बाद क्षेत्रीय समितियों की यह पहली संयुक्त बैठक थी। हमने जमीनी स्तर पर काम शुरू करने का फैसला किया है।  इसे भी पढ़ें: Adipurush को ‘खराब फिल्म’ कहने पर Prabhas के फैंस ने शख्स को पीटा, थिएटर के बाहर की घटना का वीडियो वायरलइसके अलावा मेघालय से एक और बड़ी खबर सामने आयी है। मेघालय में बाजारों से एकत्र की गई मछलियों की खेप के नमूनों की जांच में ‘फॉर्मलीन’ पाए जाने के एक दिन बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने फ्रोजन मछलियों में कवक और जीवाणु (फंगल तथा बैक्टीरिया) संदूषण को लेकर शुक्रवार को आगाह किया। अधिकारियों ने मछलियों की खेप के नमूनों की जांच में फॉर्मलीन पाए जाने के बाद बाहर से लाई गई मछलियों की बिक्री पर पहले ही 15 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गारो हिल्स में जीरो लाइन के पास भारतीय क्षेत्र में घूमते पाए गए बांग्लादेश के दो सशस्त्र सीमा रक्षकों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की मांग की है। बीएसएफ के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश सीमा रक्षक (बीजीबी) के दो सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को एक गांव में घूमते हुए देखा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।बात करें मेघालय की राजनीति की तो कांग्रेस विधायक रोनी वी लिंगदोह को बृहस्पतिवार को मेघालय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। राज्य विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एक अन्य कांग्रेस विधायक सालेंग ए संगमा को बृहस्पतिवार पूर्वाह्न से विपक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता दी गई।  इसे भी पढ़ें: Nehru Memorial का नाम बदले जाने पर भड़गे खड़गे, कहा- जिनका कोई इतिहास नहीं, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैंअब आपको बताते हैं असम की खबरें के बारें में…असम में लगभग 21 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी और लखीमपुर जिलों में बाढ़ के चलते 20,900 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को सोमवार को असम के गोलपाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा की जिला इकाई की सचिव जोनाली नाथ का शव जिले के कृष्णाई पुलिस थाना इलाके में सलपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाया गया। पुलिस ने संदेह जताया है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और उसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंका गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोलपाडा के एक अस्पताल में भेजा गया है।अब आपको देतें हैं मिजोरम की अपडेटमिजोरम में 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में म्यांमा का एक नागरिक और असम के चार लोग शामिल हैं। मिजोरम आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीते दो दिनों में आइजोल में दो स्थानों पर छापा मारा और 6.05 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।वैज्ञानिकों ने मिजोरम में उड़ने वाली छिपकली की एक नयी प्रजाति का पता लगाया है। यह छिपकली मिजोरम में पाई गई है, इसलिए इसका नाम राज्य के नाम पर ‘मिज़ोरम पैराशूट गेको’ रखा गया है। हालांकि, नयी प्रजातियों का एक नमूना 20 साल से अधिक समय पहले एकत्र किया गया था, लेकिन इसके रिश्तेदारों के बीच अंतर का अब मूल्यांकन किया गया है।अब आपको बताते हैं त्रिपुरा की खबरें- शहर में रहने वाले लोगों में त्रिपुरा के स्थानीय व्यंजनों को लोकप्रियता दिलाने के मकसद से वन भोजन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग, खासकर युवा पहुंचे। यहां स्टॉल लगाने वालों में 34 वर्षीय मेरी देबबर्मन भी शामिल हैं। तीन महिलाएं उनकी सहायता करती हैं। वह वन विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में शनिवार को त्रिपुरी व्यंजन को बेचने में व्यस्त थी। उन्होंने हैरिटेज पार्क में आयोजित एक दिवसीय भोजन उत्सव के अंत में 2500 रुपये कमाए। अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जनजातीय एकीकरण के प्रतीक थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को प्रेरणा दी। नामसाई जिले में लेकांग सर्किल के कुमारी गांव में मुंडा के 123 वें पुण्यतिथि समारोह ‘शहीद दिवस’ में हिस्सा लेते हुए मेन ने कहा कि आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए मुंडा के संघर्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया।